बच्चों को बचाया, खुद डंपर की चपेट में आया पिता:मौके पर ही दम तोड़ा; 3 घंटे बाद केबिन से निकाला जा सका ड्राइवर

श्योपुर में कार को बचाने में डंपर पलट गया। इसकी चपेट में सड़क किनारे पोहा बेच रहा दुकानदार आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बारां हाईवे पर अजापुरा गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। 30 वर्षीय नरेश प्रजापति सड़क किनारे अपने दो बच्चों के साथ पोहे का ठेला लगाकर बैठा था। इसी दौरान डंपर कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। नरेश ने बेकाबू डंपर को अपनी ओर आते देखा तो पास बैठे बच्चों को पीछे धकेला। दोनों बच्चे खेत में जाकर गिरे। नरेश ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसका पैर फिसल गया। वह डंपर के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। केबिन में फंसे ड्राइवर को पुलिस और ग्रामीणों ने निकाला
केबिन में फंसे ड्राइवर को पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर निकालने की कोशिश की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सकता। शुरुआती आशंका थी कि डंपर के नीचे कुछ और लोग दबे हो सकते हैं, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। जेसीबी और क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से हटाया गया। देखिए, हादसे की चार तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *