STR में आज से 3 दिन तक गिद्धों की गिनती:186 बीटों में 500 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी लगे, ऊंचे चट्टानी इलाकों में गणना

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व समेत मप्र में आज से गिद्धों की गिनती शुरू हो गई है। शीतकालीन गिद्ध गणना आज से 3 दिन 19 फरवरी तक रोज सुबह 7 से 9बजे तक होगी। गिद्धों की संख्या और उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए गिद्ध गणना वर्ष 2024-25 पूरे प्रदेश में 17 फरवरी से शुरू हुई है। जिसके चलते एसटीआर के 186 बीटों में 500 से अधिक, अधिकारी कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें लगी हैं। अमला बैठे हुए गिद्धों और उनके आश्रय की गणना कर डेटा तैयार कर रहा है। एसटीआर के पचमढ़ी, मटकुली, पिपरिया, मढ़ई, बागरा, चूरना सहित सभी क्षेत्रों की 186 बीटों में टीमों को भेजा गया है। टीम पर्वतों की चोटियों पर बैठे हुए गिद्धों को दूरबीन से देखकर उनकी प्रजाति की पहचान की जा रही है। केवल बैठे हुए गिद्धों की गणना की जा रही है। इसके अलावा गिद्धों का घोसला किस तरह का है। उसमें बच्चे हैं या नहीं यह भी देखा जाएगा। बताया जाता है कि एसटीआर में पूर्व में हुए सर्वे में गिद्ध आश्रय वाले स्थान पर अधिक देखे गए थे। इसकी जानकारी एकत्र की गई थी। इसके आधार पर ही गणना कार्य किया जाएगा। एसटीआर फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया 3 दिन चलने वाली गणना के बाद एसटीआर में कितने गिद्धों हैं। इसका आंकड़ा पिछले वर्ष मिली गिद्धों की संख्या से मिलान किया जाएगा। 19फरवरी तक गणना चलेगी। ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 29 अप्रैल से होगी एसटीआर सोहागपुर सहायक संचालक अंकित जामोद ने बताया मप्र में गिद्धों की संख्या और उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए गणना वर्ष में दो बार की जाती है। शीतकालीन गिद्ध गणना 17 से 19 फरवरी को तक चलेगी। ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 29 अप्रैल 2025 को की जाएगी। शीतकालीन गिद्ध गणना सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगी। ऐसे स्थान जहां पर ऊंची चट्टान है, उन स्थानों पर अधिकतम 9 बजे तक गणना की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *