बूंदी में रामेश्वर मीणा को मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान:पहली बार मीणा समाज के नेता को सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बूंदी भाजपा ने सोमवार को शाम 5 बजे रामेश्वर मीणा को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया, जो मीणा समाज के प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। बूंदी में ऐसा पहली बार हुआ है जब मीणा समाज से किसी नेता को जिला संगठन की कमान सौंपी गई। इस नियुक्ति से पहले, दोपहर में चुनाव अधिकारी दिनेश दाभाई और राज्य मंत्री सुमित गोदरा ने रामेश्वर मीणा से महत्वपूर्ण वार्ता की। सूत्रों के अनुसार, जिले के प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर ने मीणा वोट बैंक को मजबूत करने के लिए यह रणनीतिक निर्णय लिया। रामेश्वर मीणा, जो सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं, का परिवार लंबे समय से भाजपा से जुड़ा रहा है। उनकी पत्नी आशा मीणा बूंदी की उप जिला प्रमुख रह चुकी हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी उनका गहरा जुड़ाव माना जाता है। इससे पहले वे मीणा समाज के जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यह नियुक्ति भाजपा की मीणा समुदाय को साथ लाने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। नियुक्ति की घोषणा के बाद मीणा समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। मीणा वोटों को साधने की कवायद
सूत्रों के अनुसार भाजपा कांग्रेस के मीणा वोट बैंक को अपने पक्ष मे करने के लिए नई रणनीति से काम शुरू कर रही है, ताकि जो वोट बैंक छिटक कर कांग्रेस के पक्ष में चला गया उसकी भरपाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *