नगर आयुक्त सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में डॉ. पीयूष नायक, अध्यक्ष हेल्थ सोसाइटी एवं मोहित संयोजक हेल्थ सोसाइटी झांसी के तत्वाधान में वरिष्ठ नागरिकों की देख-रेख के लिए चिकित्सीय आधार को लेकर गोष्ठी का आयोजन नगर आयुक्त सभागार में किया गया। जिसमें अटल एकता पार्क में प्रदेश सरकार की पहल पर सीनियर केयर सेंटर संचालित किया जा रहा है। केयर सेंटर में शहर के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, जीवन शैली, योगा, मनोरंजन हेतु लाइब्रेरी, गेमिंग जोन (प्राथमिक औषधी निशुल्क सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी) शहर के समाजसेवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी निशुल्क हैं। गोष्ठी में नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया है कि विकसित सीनियर केयर सेंटर में बुजुर्गों के लिए गेमिंग जोन में कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो, सांप-सीढ़ी, पुस्तकालय में सभी प्रकार की पुस्तकें, दैनिक न्यूज पेपर एवं शांत वातावरण, चिकित्सीय सुविधा शुगर, बीपी व हैल्थ चेकअप आदि की सुविधा उपलब्ध है। सेहत को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम एवं योगा शैड आदि की व्यवस्था की गई है। सीनियर केयर सेंटर का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वस्थ रहने, आपस में मिलने और खुश रखना है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क में प्रवेश एवं उसके रख-रखाव के लिए न्यूनतम शुल्क 150 प्रति माह निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में डॉ. एसके द्विवेदी, मिथिलेश द्विवेदी, एमके त्रिवेदी, सीके चतुर्वेदी, एसके मिश्रा, एके सक्सैना, पीके श्रीवास्तव, ओएस भटनागर, सुनील भण्डारी समेत वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।


