G-क्लब पर फायरिंग करने वाले 2 बदमाशों को 2-2साल जेल:लॉरेंस के गुर्गों ने पुलिस पर गोलियां चलाई थी, हथियार छीनकर भागे थे

G क्लब पर फायरिंग करने वाले लॉरेंस के 2 गुर्गों को कोर्ट ने 2-2 साल की जेल की सजा सुनाई है। लॉरेंस के इन शूटर्स ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया था। साथ ही पुलिस पर फायरिंग भी की थी। जज रविकांत जिंदल ने दोनों पर आईपीसी की धारा 307, 353, 224 और 34 के तहत लगे आरोपों को सही माना। सोमवार को जयपुर महानगर प्रथम की एडीजे-4 कोर्ट ने लॉरेंस गैंग के दो शूटर्स आगरा निवासी प्रदीप शुक्ला और उत्तराखंड निवासी ऋषभ को पुलिस पर हमला करने और कस्टडी से भागने का प्रयास करने का दोषी माना है। पुलिस पर फायरिंग की थी मामले को लेकर स्पेशल पीपी (सरकारी वकील) अनिल चौधरी ने बताया कि जयपुर के जी क्लब पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके आगरा से जयपुर ला रही थी। इस दौरान 31 जनवरी 2023 को अल सुबह खो नागोरियान क्षेत्र में तीनों आरोपियों ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। तीनों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। क्रॉस फायरिंग में तीनों घायल हो गए। इन तीनों में से एक आरोपी नाबालिग था। जिसका मामला जुवेनाइल बोर्ड में चल रहा है। वहीं, आज दो आरोपियों (प्रदीप-ऋषभ) को कोर्ट ने सजा सुनाई हैं। 17 राउंड गोलियां चलाई, सोशल मीडिया पर ली थी जिम्मेदारी जी क्लब फायरिंग मामले में चल रहा ट्रायलइन तीनों आरोपियों ने करीब दो साल पहले जयपुर के सीतापुरा में जी क्लब पर देर रात फायरिंग की थी। तीनों बाइक से क्लब के बाहर पहुंचे थे। यहां तीनों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। बदमाशों ने करीब 17 राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद जी क्लब पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रितिक बॉक्सर ने ली थी। उसने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा- राम-राम जयपुर। यह जी क्लब जयपुर पर जो फायरिंग हुई है, यह मैंने ऋतिक बॉक्सर, अनमोल विश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) ने करवाई है। याद रहे सबका नंबर आएगा। जी क्लब पर फायरिंग के मामले में दोनों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है। G क्लब पर फायरिंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… जयपुर G-क्लब गोलीकांड, बदमाशों-पुलिस के बीच फायरिंग की पूरी कहानी:शौच के बहाने गाड़ी रुकवाई, फिर गनमैन से छीनी पिस्टल; हाथापाई में लगी गोली जयपुर के जी क्लब पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटरों पर राजकार्य में बांधा और पुलिस पर फायरिंग कर जान लेने की कोशिश का मामला दर्ज कराया गया है। जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी में तैनात आरपीएस अधिकारी खलील अहमद ने केस दर्ज करवाया है। साथ ही खलील की रिपोर्ट पर तीनों शूटर प्रदीप, ऋषभ, नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीआई खोहनागोरियान को दी गई हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *