प्रदेश में रबी की फसल तैयार, खरीद जल्द शुरू होगी:सहकारिता मंत्री बोले- हर खरीद की निगरानी के लिए मौजूद रहेगी टीम; ताकि मनमानी न हो

प्रदेश में रबी की फसल (गेंहू, सरसों, चना, जौ आदि) तैयार हो गई है और जल्द ही इनकी खरीद शुरू की जाएगी। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने राजस्थान राज्य क्रय-विक्रय सहकारी संघ (राजफैड) के अधिकारियों संग बैठक कर खरीद की तैयारियों पर चर्चा की। इसमें मंत्री ने हर खरीद केन्द्र पर राजफैड की तरफ से एक मॉनिटरिंग टीम उतारने के निर्देश दिए, ताकि खरीद के समय ठेकेदार, सोसायटियां मनमानी न कर सके। साथ ही उन्होंने मनमानी करने वाले ठेकेदारों और सोसायटियों को ब्लैक लिस्ट करने के भी निर्देश दिए। इस महीने के अंत में तैयार करना होगा टेंडर सोमवार को जयपुर में अपेक्स बैंक सभागार में हुई इस बैठक में मंत्री दक ने अधिकारियों को निर्देश दिए। खरीद के लिए इसी माह के अंत तक हर सोसाइटी का टेन्डर अनिवार्य रूप से पूरा हो जाना चाहिए। साथ ही खरीद के समय किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में खरीद केन्द्र खोले जाए। इस मौके पर सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल, राजफैड के एमडी टीकम चन्द बोहरा और संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार जांगिड़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। हर खरीद केन्द्र पर लगेगी मॉनिटरिंग टीम सहकारिता मंत्री ने कहा कि हर खरीद केन्द्र पर मॉनिटरिंग टीम तैनात होनी चाहिए, ताकि सैंपलिंग के नाम पर ठेकेदार या सोसाइटी की मनमानी नहीं हो। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद केन्द्रों पर बेचने वाले किसानों की वीडियोग्राफी भी करवाई जाए। उन्होंने गड़बड़ी करने वाली सोसाइटी और ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई करने और उन्हें ब्लैक लिस्ट करके पेनल्टी लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन केन्द्रों पर पहले अगर कोई गड़बड़ी सामने आई है, तो उन्हें खरीद की अनुमति नहीं देने पर भी विचार किया जाए। खरीद के लिए 90 दिन का समय मंत्री ने कहा कि हमे भारत सरकार ने जिंस खरीद के लिए तीन माह यानी 90 दिन का समय दिया है। ऐसे में हमारी कोशिश रहनी चाहिए कि इस निर्धारित समय से भी कम समय में खरीद का काम पूरा कर लिया जाए। उन्होंने किसानों को उनकी उपज विक्रय का समय पर भुगतान करने और नैफेड से भुगतान की प्रक्रिया समय पर सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *