करौली पुलिस का एरिया डोमिनेंस अभियान:दो दिन में 159 अपराधी पकड़े, 1365 शराब के पव्वे और स्मैक जब्त

करौली पुलिस ने दो दिवसीय एरिया डोमिनेंस अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 159 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आईजी भरतपुर राहुल प्रकाश के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में 382 पुलिसकर्मियों की 93 टीमों ने जिले के 512 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अपराधियों में 50 गिरफ्तारी वारंटी, 16 स्थायी वारंटी, एक इनामी अपराधी और दो जघन्य मामलों में वांछित अपराधी शामिल हैं। इसके अलावा, 13 सामान्य अपराधों में वांछित, 16 आबकारी अधिनियम के तहत और एक एनडीपीएस मामले का आरोपी भी पकड़ा गया। अभियान के दौरान अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने 1365 देशी शराब के पव्वे, 76 बियर की बोतल, 165 बियर की केन, 73 अंग्रेजी शराब के पव्वे और 26 हाफ पव्वे जब्त किए। इस दौरान 13 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ भी कार्रवाई की, जिसमें दो मामले दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 6 टन अवैध बजरी और 6 टन अवैध पत्थर जब्त किए गए। लांगरा थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *