मंत्रालय कर्मचारियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन:मांगों पर ध्यान खींचने 4 मार्च को 108 बार हनुमान चालीसा-सुंदरकांड का पाठ करेंगे कर्मचारी

मध्य प्रदेश मंत्रालय के कर्मचारियों ने अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने के लिए अनूठा आंदोलन करने का निर्णय लिया है। सोमवार को आयोजित मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी समिति की आपात बैठक में 4 मार्च को वल्लभ भवन क्रमांक-1 के मेन गेट के निकट लंच टाइम में 108 बार हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने का फैसला लिया गया है। मंत्रालय के कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से उपेक्षा के शिकार हैं। जहां प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान दिया जा रहा है, वहीं मंत्रालय के कर्मचारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। चौथे समयमान वेतनमान से मंत्रालय के कर्मचारियों को वंचित रखा गया है, जबकि यह सुविधा पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को दी गई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पिछले 9 वर्षों से रुकी पदोन्नतियां, 13 वर्षों से सचिवालय भत्ते में वृद्धि न होना, कर्मचारी/पेंशनर बीमा योजना का क्रियान्वयन और आउटसोर्स कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का मुद्दा शामिल है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मार्च 2020 में क्रमोन्नति/समयमान के साथ उच्च पदनाम देने का परिपत्र जारी किया था, लेकिन स्वयं अपने विभाग में इसका पालन नहीं किया। मंत्रालय में प्रशासनिक व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि सैकड़ों योग्य कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए हैं। वर्तमान में अधिकारियों की पसंद के अटैचमेंट कर्मचारी पूरा मंत्रालय चला रहे हैं, जबकि मंत्रालय सेवा के नियमित कर्मचारियों को किनारे कर दिया गया है। इन समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारी धार्मिक मार्ग से अपनी आवाज उठाने का प्रयास करेंगे। संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि 17 सूत्रीय मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षण करने के लिए अनेक ज्ञापन दिए गए,वार्ताएं की। 16 जनवरी को गेट मीटिंग भी की। अब आंदोलन के द्वितीय चरण में 4 मार्च को हनुमान चालीसा एवं सुंदर काण्ड का पाठ कर हनुमान जी से मांगें पूरी कराने की प्रार्थना की जाएगी। बैठक में मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी राजकुमार पटेल कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश कौल, संरक्षक आशीष सोनी, सलाहकार आलोक वर्मा, सचिव सतीश शर्मा, प्रमुख महामंत्री एलएस धुर्वे,दयानंद उपाध्याय, उपाध्यक्ष हरिशरण द्विवेदी, दिलीप सोनी ,साधना मिश्रा, संतोष बड़ोदिया, नरेश सोनी, दीप्ति बच्चानी, ठाकुरदास प्रजापति, मतीन खान, विष्णु नाथानी, हरीश बाथम, श्याम बिहारी दुबे, विक्रम बाथम बादामी लाल, मंगल सोनवाने उपस्थित थे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें …

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *