पंचायत भवन बरौलिया का निरीक्षण:बीडीओ ने दिए रिकॉर्ड व्यवस्था और टूटी बाउंड्री के निर्माण के निर्देश

सिरौली गौसपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौलिया में खंड विकास अधिकारी आदित्य श्रीवास्तव ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत शंभूनाथ पाठक के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंचायत भवन में चल रहे फैमिली आईडी निर्माण कार्य का जायजा लिया और विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। बीडीओ ने पंचायत भवन की बाउंड्री की स्थिति को देखते हुए उसके तत्काल निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत सहायक को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों से प्राप्त धनराशि को नियमित रूप से बैंक खाते में जमा करने के लिए कहा। उन्होंने सभी रजिस्टरों के उचित रखरखाव और फैमिली आईडी के आवेदनों को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान जयप्रकाश वर्मा, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत सहायक मौजूद रहे। अधिकारियों ने पंचायत कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने और व्यवस्थित रिकॉर्ड मेंटेन करने का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *