लायंस क्लब जयपुर; निशुल्क चश्मा वितरण कैंप में 180 लोगों को मिला लाभ

जयपुर | लायंस क्लब जयपुर आदर्श नगर के सहयोग से केंद्रीय विद्या मंदिर कटेवा नगर में सोमवार को निशुल्क चश्मा वितरण कैंप लगाया गया। इसमें 180 लोगों को निशुल्क चश्मे दिए गए। क्लब की अध्यक्षा ऋचा खेमका ने बताया कि पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निशीत धोखा ने आंखों की जांच की। बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं भी लाभान्वित हुईं। कैंप के संयोजक सुरेश मोहन जोशी ने बताया कि बृजलालपुरा, राजीव नगर, बाबा रामदेव नगर और अन्य बस्तियों के लोगों ने इस सेवा का पूरा लाभ उठाया। क्लब की ओर से अजय सक्सेना, रोजी सक्सेना, महेंद्र बैराठी और राजकुमार खुटेटा ने सेवाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *