सीहोर| शहर के वार्डों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार की शाम को शहर के वार्ड क्रमांक 18 और 19 के बीच शास्त्री कालोनी में लंबे समय से गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान करते हुए करीब सात लाख 76 हजार की लागत से बनाए जाने वाली नाली निर्माण के कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने वार्ड के पार्षद प्रदीप गौतम, नरेंद्र राजपूत आदि ने शुभारंभ किया।


