प्रकृति के प्रति ऐसा प्रेम:रालामंडल में पिछले साल रिकॉर्ड 1 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, अब तितली पार्क भी बन रहा

इंदौर जिले के इकलौते अभयारण्य रालामंडल में पिछले वर्ष 1 लाख 2578 पर्यटक पहुंचे थे। 12 महीनों में सबसे ज्यादा पर्यटक अगस्त में आए थे। बारिश के सबसे पीक वाले महीनों में कुल 18677 पर्यटक पहुंचे। यानी हर दिन करीब 622 पर्यटक। वहीं गर्मी के सबसे अहम महीने मतलब मई में संख्या सबसे कम रही। इस महीने में केवल 3140 लोग ही रालामंडल आए थे। दरअसल, अप्रैल से गर्मी तेज होने लगती है। रालामंडल की हरियाली भी सूख जाती है। सुबह से शाम 5 बजे तक गर्मी परेशान करने वाली रहती है। ऐसे में रालामंडल की पहाड़ी पर पैदल चलना बेहद थकाने वाला रह जाता है। इस कारण गर्मियों में यहां पर्यटक संख्या कम हो जाती है। एसडीओ योहान कटारा के मुताबिक रालामंडल प्रदेश का इकलौता अभयारण्य है, जो 12 महीने चालू रहता है। हालांकि यह सबसे छोटा अभयारण्य भी है, जिसका दायरा महज 247 हेक्टेयर है। प्रदेश के अन्य अभयारण्य में 247 हेक्टेयर का महज एक कंपार्टमेंट ही रहता है। हालांकि गर्मियों में रालामंडल आना बेहतर हो सकता है। सूर्यास्त देरी से होता है और शाम होते ही मोर आसानी से नजर आने लगते हैं। चीतल, सांभर, ब्लैकबग भी आराम करते हुए दिख जाते हैं। पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *