एक युवक को झपकी लग गई और वह ट्रेन से गिर गया। घटना में उसका पंजा कट गया। जीआरपी के मुताबिक लाल मंदिर बंगाली चौराहा पर रहने वाले 28 वर्षीय चिंटू पिता नानकराम को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिंटू भोपाल पैसेंजर ट्रेन से इंदौर आ रहा था। वह दरवाजे के पास बैठा था। उसे झपकी लग गई, जिससे वह प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 के बीच गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका पंजा कट गया। युवक को तत्काल जीआरपी पुलिस इलाज के लिए भेजा। कुछ पुलिसकर्मी यह भी बता रहे हैं कि ट्रेन में भीड़ के चलते किसी ने उसे दरवाजे के पास से धक्का मार दिया था।


