रांची में बदली व्यवस्था

रांची| महाकुम्भ जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखते हुए सोमवार को रांची और हटिया रेलवे स्टेशन की व्यवस्था में कई बदलाव किए गए। मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिन्द्रा ने कहा कि सोमवार को महाकुम्भ जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण यात्रियों को असुविधा हुई थी। इसे देखते हुए हमने हटिया और रांची दोनों ही स्टेशनों में कड़े प्रबंध किए हैं। 1100 का तत्काल टिकट 1900 रु. में बेच रहे एजेंट: पढ़ें रांची फ्रंट पेज क्या-क्या बदलाव… स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी, तो आरपीएफ और पुलिस तैनात उधर, पटना में ट्रैक पर उतर गई भीड़ बिना टिकट यात्रियों को प्लेटफॉर्म में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। स्टेशन के बाहर और अंदर आरपीएफ के जवान तैनात हैं। प्रयागराज के लिए असीमित जनरल टिकट नहीं काटे गए। स्टेशन के बाहर से कतार बनाकर यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म के सामने बेरिकेडिंग की गई है। फुटओवर ब्रिज से आने वाले यात्रियों के भी टिकट चेक हुए। पटना | पटना से कुम्भ जाने वालों की भीड़ संभालने के लिए रेलवे का कोई प्लान नहीं दिख रहा। श्रद्धालु हंगामा कर रहे हैं। सोमवार को राजेन्द्र नगर टर्मिनल के प्लेटफार्म नं. 4 पर ट्रेन में चढ़ने के लिए लोग ट्रैक पर उतर गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *