कुम्भ जाने की मांग बढ़ी तो मनमानी पर उतरे ट्रैवल एजेंट प्रयागराज में महाकुम्भ जाने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रेल, बस, प्लेन व कॉमर्शियल गाड़ियों की डिमांड काफी बढ़ी हुई है। रांची से वाराणसी जाने वाले विमान का किराया तीन गुना हो गया है। सभी ट्रेनों में 25 फरवरी तक सीटें फुल दिख रही हैं। कई ट्रेनों में टिकट ही उपलब्ध नहीं है। कुछ ट्रेनों में टिकट मिल भी रही है तो वेटिंग काफी लंबी है। ऐसे में ट्रेन में जाने वाले यात्री तत्काल टिकट पर निर्भर हो गए हैं। इसका फायदा कई ट्रेवल एजेंसी वाले उठा रहे हैं। टिकट बेचने वाले एजेंट भी कुम्भ की कमाई में डुबकी लगाने में पीछे नहीं हैं। तत्काल टिकट उपलब्ध कराने की कोई गारंटी नहीं ले रहे। लेकिन कई एजेंट ऐसे भी हैं जो यात्रियों को तत्काल टिकट उपलब्ध कराने में भारी कमाई कर रहे हैं। रांची से प्रयागराज के लिए गरीब रथ से थर्ड एसी का किराया 785 रुपए है। तत्काल में टिकट कटाने पर 1100 रुपए लगता है। लेकिन कुछ एजेंट प्रति टिकट 500 से 800 रुपए ज्यादा लेकर 1600 से 1900 रुपए में टिकट उपलब्ध कराने देने का दावा कर रहे हैं।
बनारस के लिए प्लेन किराया 3 गुणा हुआ बनारस होकर कुम्भ जाने में फ्लाइट का किराया 24 हजार रुपए हुआ, यह तीन गुणा है। प्रयागराज जाने वाली बसों का किराया 50% तक बढ़ा महाकुंभ 26 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। बसों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए बस मालिक भी इसका फायदा उठा रहे हैं। प्रयागराज जाने वाली बसों के किराये में 50 फीसदी तक की वृद्धि कर दी गई है। सामान्य दिनों में प्रयागराज तक बस का किराया 1200 रुपए होता है, जिसे वर्तमान में बढ़ाकर बस चालकों ने 1700 रुपए कर दिया है। एक टिकट पर 500 रुपए अधिक किराया लिया जा रहा है। नई दिल्ली तक का ले रहे टिकट, प्रयागराज में उतर रहे रांची से कई लोग ऐसे हैं, जो नई दिल्ली के लिए टिकट कटा रहे हैं और प्रयागराज में उतर रहे हैं। यात्री आशीष कुमार ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में प्रयागराज के लिए टिकट नहीं मिलता है। इस ट्रेन से सीधे दिल्ली तक का टिकट मिलता है। लेकिन इस ट्रेन में भीड़ कम होती है। एजेंटों ने कहा कि बहुत से लोगों ने इस ट्रेन से प्रयागराज जाने के लिए नई दिल्ली तक का टिकट कटाया है। सामान्य दिनों में 1200 रु. किराया भास्कर के पास बातचीत की रिकार्डिंग है दिन किराया 17 फरवरी 24016 18 फरवरी 22126 19 फरवरी 21706 20 फरवरी 22546 21 फरवरी 20971 22 फरवरी 18388 24 फरवरी 17128 गरीब रथ में टिकट मिल सकता है, 500 रुपए अधिक लगेगा
जो भी टिकट का रेट होगा, उससे 800 रुपए अतिरिक्त देने होंगे
स्टेशन रोड स्थित शिवम ट्रैवल एजेंसी के संचालक अंगद कुमार बोले-
स्टेशन रोड पटेल चौक के पास स्थित गौरव ट्रैवल के संचालक रामजी शर्मा ने कहा…
प्रति टिकट 800 रुपए तक ले रहे ट्रैवल एजेंट यात्री ऐसे कुम्भ में पहुंच रहे… रिपोर्टर : प्रयागराज के लिए टिकट उपलब्ध हो पाएगा क्या? एजेंट : इस समय काफी भीड़ है। स्लीपर का टिकट मिलना मुश्किल है, लेकिन गरीब रथ में तत्काल टिकट मिल सकता है। रिपोर्टर : तत्काल टिकट का गरीब रथ में कितना लगेगा? एजेंट : प्रति टिकट 500 रुपए अधिक लगेगा, 1600 से 1800 रुपए तक में एक टिकट मिलेगा। रिपोर्टर : इतना ज्यादा क्यों लगेगा? एजेंट : बहुत मुश्किल से टिकट कटता है। रिपोर्टर : प्रयागराज जाने के लिए 6 टिकट का कितना लगेगा? एजेंट : 6 का नहीं 4 लोगों का गरीब रथ से तत्काल में टिकट संभव है। रिपोर्टर : कितना पैसा लगेगा? एजेंट : गरीब रथ का प्रति टिकट 1900 रुपए लगेगा, इसके बाद भी टिकट की गारंटी नहीं है, क्योंकि बहुत भीड़ है। रिपोर्टर : 800 रुपए तो बहुत ज्यादा हैं, कुछ कम होगा क्या? एजेंट : तत्काल टिकट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। लाइन में लग कर काम करवाना पड़ेगा।


