रांची | चुटिया पॉवर हाउस के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप के स्क्रैप स्टोर में चोरी की घटना रुक नहीं रही है। 15 फरवरी की रात 1 से 2 बजे के बीच एक बार फिर चोरों ने स्क्रैप मटेरियल चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन वहां तैनात होमगार्ड जवानों ने शोर मचाया तो स्क्रैप चोरी कर रहे सभी चोर भाग निकले। इस संबंध में टीआरडब्ल्यू के विद्युत कार्यपालक अभियंता कफील अंसारी ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस से आग्रह किया है कि यहां पेट्रोलिंग पार्टी को भेजा जाए। क्योंकि हमेशा चोरी की आशंका बनी रहती है।


