चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए तीन दिवसीय एआई कोर्स शुरु

रांची| दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कमेटी द्वारा सीएमपीडीआई के कोयल हॉल में सोमवार से तीन दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स ऑन एआई शुरू हो गया। यह कोर्स विशेष रूप से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रोफेशनल के लिए उनके कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये बातें रांची शाखा की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने कही। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता तीव्र गति से बढ़ रही है। पूरे विश्व में इसकी ट्रेनिंग और इसके सदुपयोग को लेकर परिचर्चा चल रही है। यह कोर्स रांची में पहली बार हो रहा है और रांची के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *