रांची|नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नेशनल काउंसिल फॉर हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (एनसीएचएम जेईई) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 28 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित थी। एनसीएचएम जेईई की परीक्षा 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसमें आवेदन शुल्क जेनरल, ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी के लिए 1000 रुपए, इडब्लूएस के लिए 700 रुपए, एससी, एसटी, पीडब्लूडी केटेगरी के लिए 450 रुपए शुल्क निर्धारित है। ज्यादा जानकारी एनटीए की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।


