रांची | ईडी के रांची जोनल कार्यालय में पदस्थापित उप निदेशक देवव्रत झा का कोलकाता ट्रांसफर हो गया है। वहीं, ईडी के रांची जोन के एक अफसर राजेश कुमार को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर प्रोन्नति मिली है। प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। देवव्रत झा रांची में जमीन घोटाला, अवैध पत्थर खनन सहित कई बड़े मामलों के अनुसंधान के दौरान सुर्खियों में आए थे। राज्य के वरिष्ठ नेता व अफसरों की मनी लाउंड्रिंग में संलिप्तता उजागर कर उन्हें जेल भी पहुंचाया था। झा से पहले ईडी रांची जोन के संयुक्त निदेशक कपिल राज की ईडी में सेवा पूरी होने के बाद उनके मूल कैडर कस्टम में वापसी हो चुकी है। उनके स्थान पर अजय लुहाच ने कार्यभार संभाल लिया है।


