लुधियाना| श्री नवदुर्गा मंदिर सराभा नगर में पहली मंजिल पर नए हॉल का उद्घाटन मुख्यातिथि के तौर पर पधारे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा व केबी ग्रुप के विजय बवेजा ने किया। सर्वप्रथम श्रीराम शरणम् दरेसी के दविन्द्र सूद के सान्निध्य में अमृतवाणी का पाठ किया। इस मौके पर विजय दानव, सुरिन्द्र डावर, राजिन्द्र बसंत, भूपिंदर बसंत, सिमरजीत बैंस, प्रवीन बांसल, महेशइंद्र ग्रेवाल, तनवीर धालीवाल, दीपिका महाजन के सहित प्रधान सुभाष दुग्गल, केके सेठ, अशोक थापर, सतीश मल्होत्रा, अनिल बस्सी, मनीष गुप्ता ने सम्मान किया।


