लुधियाना| सतगुरु राम सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सतगुरु उदय सिंह जी की कृपा से बसंत पंचमी मेला गुरुद्वारा सिंह सभा अकाल साहिब गली नंबर-1, प्रताप नगर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, समूह नामधारी संगत और भगवंत सिंह नामधारी की ओर से करवाया गया। इस मौके पर भगवंत नामधारी, ज्ञानी जोगिंदर सिंह, जसवीर सिंह, गुरिंदर पाल सिंह, निर्मल सिंह, सुंदर सिंह, कमाल सिंह, गुरबचन सिंह, मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, विधायक कुलवंत सिद्धू का सम्मान किया।


