लुधियाना| श्री गुरु रविदास जी महाराज के 648वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर दी रैड फाउंडेशन एनजीओ द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन गुरुद्वारा श्री रेरू साहिब में किया गया। शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुए। इस कैंप को सफल बनाने में संस्था की और से निपुण शर्मा, नवनीत सिंह, मंथन सिंह, लक्ष्य सचदेवा, सुमन और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से प्रधान ने पूर्ण सहयोग किया।


