लुधियाना| अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से 36वें दो दिवसीय श्री हरिनाम महा संकीर्तन महोत्सव का आयोजन 22 और 23 फरवरी को पंडित राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगा। मंडल के अश्वनी ग्रोवर, सोमनाथ मल्होत्रा, संदीप लांबा, पं. दीपक शर्मा, बृजमोहन ढींगरा, प्रिंस छाबड़ा की ओर से गौ रक्षिणी समिति प्राचीन गौशाला के श्यामलाल सपरा, केवल बुद्धिराजा, शाम सुंदर मल्होत्रा, सुरिंदर अरोड़ा, हरीश नारंग और इसी के साथ भाई रणधीर सिंह नगर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर प्रबंधक कमेटी को निमंत्रण दिया गया। संदीप लांबा ने बताया कि महोत्सव में सुनील मिंटू, युधिष्ठिर मलिक, अश्वनी ग्रोवर,अतुल कृष्ण शास्त्री, विवेक सबलोक, प्रिंस छाबड़ा, सलिल श्रीवास्तव, आदित्य अमृतसर से अन्य भजनों का गुणगान करेंगे। संकीर्तन कुंभ में श्री राधा माधव की 25 शाखाओं से भक्तजन पधारेंगे।


