बृजभूषण को अध्यक्ष और तरुण अग्रवाल को महासचिव चुना गया

लुधियाना| भारत विकास परिषद समाज में अच्छे संस्कारों और सेवा के लिए एक जानी-मानी संस्था है जो पिछले लगभग 55 साल से सेवा कार्य में जुटी हुई है। भारत विकास परिषद के हर वर्ष नए पदाधिकारी के लिए चुनाव करवाए जाते हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत शहीद सुखदेव शाखा के वार्षिक चुनाव सर्व समिति से परिषद की राष्ट्रीय अधिकारी अरणा पुरी की देखरेख में स्थानीय जगन्नाथ मंदिर फिरोजपुर रोड में संपन्न हुए। जिसमें फिर से बृजभूषण बंसल को अध्यक्ष, तरुण अग्रवाल को महासचिव और संजीव खुराना को कोषाध्यक्ष चुना गया। परिषद परिवार के सदस्यों ने नई चुनी गई टीम को शुभकामनाएं दी। चुनाव के बाद सिद्ध पीठ दंडी स्वामी के परम सेवक सुनील कालिया ने अपने साथियों सहित मधुर संकीर्तन से सबका मन मोह लिया और सभी ने प्रभु भक्ति में झूमते हुए भगवान का नाम लिया और परिषद परिवार ने सिद्ध पीठ के सभी सेवकों का धन्यवाद करते हुए उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम में बांके बिहारी सेवा परिवार के अशोक गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए और दिव्य वाणी से भगवान का गुणगान किया। परिषद की इस वार्षिक बैठक में अश्वनी गोयल, अनिल गुप्ता, सोमेश शर्मा, सुधीर चंद्र जैन, राज अग्रवाल, जसविंदर सिंह, संजय गुप्ता, संतोष राजपूत, विजय वर्मा, मानिक अग्रवाल राज सरीन , विजय गुप्ता और अमित गुप्ता अपने परिवारों सहित शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद सभी ने इकट्ठे भगवान का भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *