भास्कर न्यूज | लुधियाना कुमकलां क्षेत्र के अधीन ग्रामीण लोगों से मारपीट कर लूट करने वाले 6 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 3 को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच अधिकारी सरवन चंद ने बताया, पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू सिंह पुत्र चरणजीत सिंह वासी गांव मानगढ़,असीस सिंह वासी बलविंदर सिंह वासी मानगढ़, मनदीप सिंह पुत्र चूहड़ सिंह वासी मानगढ़ के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपियों की पहचान रोहित सिंह, गुरप्रीत सिंह, अरस बेनीपाल के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों से तीन मोटर साइकिल बिना नंबर के और 6 मोबाइल फोन बरामद किए है। इसके साथ ही बाकि के आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।


