लोक गायिका रणजीत को नरिंदर बीबा मेमोरियल अवॉर्ड प्रदान किया

लुधियाना| आधी सदी से भी अधिक समय तक पंजाबी लोक संगीत को समर्पित युग गायिका बीबी रणजीत कौर को आज उनके इंदिरा नगर स्थित घर पर मालवा सांस्कृतिक मंच द्वारा नरिंदर बीबा मेमोरियल लोक संगीत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार देने की रस्म मालवा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष कृष्ण बावा, अध्यक्ष जसबीर राणा झांडे, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, परगट ग्रेवाल, प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन, गुरदेव लापरां, प्रो. गुरभजन गिल चेयरमैन पंजाबी लोक विरासत अकादमी और सुरजीत लोटे ने निभाई। प्रो. गुरभजन सिंह गिल ने कहा कि उन्होंने 50 साल पहले रणजीत कौर और मुहम्मद सदीक जी को सुना और देखा था। इनके गीत सुन कर ही हम लोग जवान हुए थे। प्रो. गिल ने कहा कि बीबी रणजीत कौर संगीत के प्रति अपनी सेवा के लिए ” पद्म श्री’ सम्मान की हकदार हैं। वे पंजाब सरकार से भी यह सिफारिश करने का अनुरोध करेंगे। कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि रणजीत कौर पंजाब की प्रख्यात पंजाबी गायिका हैं जिन्होंने लगभग 35 वर्षों तक मोहम्मद सदीक के साथ गाया। इस जोड़ी के गाए गाने बहुत बहुत लोकप्रिय हुए। रणजीत कौर ने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *