लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को किया प्रेरित

लुधियाना| 28 दिवसीय फैट लॉस प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त किया। इस चुनौती में कशिश बत्रा ने पहला स्थान हासिल किया। अमन अरोड़ा फर्स्ट रनरअप और नीलम अरोड़ा सेकेंड रनरअप रहीं। विक्ट्री आइकन अवॉर्ड गुरदर्शन सिंह को दिया गया। इस प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को विशेष उपहार दिए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनु अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया और फिटनेस व आयुर्वेद के महत्व पर जोर दिया। संजीव खुराना ने कहा कि सही मार्गदर्शन और टीम वर्क से कोई भी अपने स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है। इस तरह के प्रयासों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *