भास्कर न्यूज। लुधियाना। आजकल घर की सजावट में नई-नई चीजें शामिल की जा रही हैं, जिनमें रेजिन क्यूट कुंग फू और लिटिल मोंक्स भी लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। ये छोटे, आकर्षक और मनमोहक डिजाइन वाले शोपीस हर घर के इंटीरियर में एक अलग ही चमक जोड़ रहे हैं। बाजार में इन क्यूट लिटिल मोंक्स की कई वैरायटी मौजूद हैं। कुछ ध्यान और योग मुद्रा में, तो कुछ हंसते-खेलते हुए बनाए गए हैं, जो देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं। इनके रंग भी बहुत खास होते हैं गोल्डन, ब्राउन, ब्लू, व्हाइट और मल्टीकलर जैसे कई शेड्स उपलब्ध हैं, जो घर के किसी भी कोने में सजाने पर बेहद सुंदर दिखते हैं। अगर आप अपने घर की सजावट में कुछ अनोखा जोड़ना चाहती हैं, तो रेजिन क्यूट कुंग फू और लिटिल मोंक्स एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इनकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते ये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार इन्हें खरीद सकती हैं और अपने घर की रौनक बढ़ा सकती हैं। ये छोटे मोंक्स अक्सर चार के सेट में मिलते हैं, जो एकसाथ रखने पर घर की शोभा को और बढ़ा देते हैं। इनका उपयोग ड्राइंग रूम, ऑफिस टेबल या गार्डन डेकोरेशन के लिए किया जा सकता है। कई लोग इन मोंक्स को गिफ्ट आइटम के रूप में भी खरीद रहे हैं, क्योंकि ये पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं। इन क्यूट लिटिल मोंक्स को घर में सजाने से एक शांत और सुकून भरा माहौल बनता है। फेंगशुई और वास्तु के अनुसार, ये शोपीस सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और तनाव कम करने में मददगार होते हैं।


