बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए आशीर्वाद समारोह धूमधाम से आयोजित किया

लुधियाना| किदवई नगर स्तिथ आत्म देवकी निकेतन के प्रांगण में आज कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। समारोह का शुभारंभ बच्चों की आगामी परीक्षा की सफलता के लिए हवन द्वारा किया गया। इसके पश्चात नवकार मंत्र गायन के उपरांत स्कूल प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य श्री नंद कुमार जैन (प्रेजिडेंट), श्री. विपन कुमार जैन (सीनियर वाईस प्रेजिडेंट), श्री बांका बिहारी लाल जैन (वाईस प्रेजिडेंट), श्री सतिंदर कुमार जैन (मैनेजर), श्री नरेश जैन, श्री प्रेम कुमार जैन, सुश्री मृधु अबलाश (प्रिंसिपल), सुश्री प्रीति डेम (हेड मिस्ट्रेस) तथा अन्य सभी ने मिलकर ज्योति प्रज्वलित की। इस अवसर पर बच्चो द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इनमें कैटवॉक, सोलो डांस, ग्रुप डांस, स्किट, सोलो सॉन्ग, स्पीच इत्यादि समारोह में कुछ विद्यार्थियों को विशेष शीर्षकों के आधार पर सम्मानित किया जैसे मिस्टर एडीएन, शिवांश शर्मा, मिस्टर एडीएन, तमन्ना मैटी, साइलेंट अचीवर, हरजोत सिंह, क्रिकेट माइस्ट्रो, हर्षदीप कौर, सुश्री आज्ञाकारी, पलक, पैशनेट अचीवर, बिक्रमजीत सिंह, सोशल बटरफ्लाई, अतिथि जैन, आइंस्टीन, भव्या, मेहनती, अर्शजीत कौर, एम्बिशयस अचीवर, नितिन सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *