कबड्डी स्पर्धा में महासमुंद की टीम बनी विजेता

भगतदेवरी| ग्राम कंचनपुर में जेआरके दो दिवसीय कबड्डी स्पर्धा का आयोजन 15 से 16 फरवरी तक किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 26 टीमों ने भाग लिया। इस स्पर्धा के फाइनल मुकाबला महासमुंद और बहादुरपुर टीम के मध्य खेला गया, जिसमें महासमुंद की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीत दर्ज कर प्रथम स्थान पर रही। इस स्पर्धा में जिलेभर से कबड्डी खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल काफी रोमांचक खेला गया। इस स्पर्धा का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। सेमी फाइनल में जीत दर्ज कर महासमुंद और बहादुरपुर टीम के खिलाड़ियों के बीच फाइनल का महामुकाबला खेला गया। फाइनल में सभी खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सभी दर्शकों को अपने खेल से आकर्षित और रोमांचित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *