फाजिल्का में वेल्डिंग की दुकान पर गैस टंकी में ब्लास्ट:व्यक्ति घायल, आसपास की दुकानों के शीशे टूटे, सिलेंडर उड़कर छत पर गिरा

पंजाब के फाजिल्का जिले के महाराजा अग्रसेन चौक के पास स्थित एक गैस वेल्डिंग की दुकान में गैस टंकी फटने से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पाइप का ज्वाइंट ढीला, गैस बैक घटना के समय दुकान पर काम कर रहे बिंदर सिंह ने बताया कि पाइप का ज्वाइंट ढीला होने के कारण गैस बैक हो गई, जिससे टंकी फट गई। दुकान में बैठे दो ग्राहकों में से एक के कान पर चोट आई, जिसे कान रोग विशेषज्ञ के पास भेजा गया है। मेडिकल दुकान के संचालक लवली के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल गैस सिलेंडर उड़कर पास के मकानों की छत पर जा गिरा। घटना के समय दुकान मालिक मौजूद नहीं था और उसका कर्मचारी काम कर रहा था। हादसे में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुकान में कुछ सामान का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *