आरपीएफ के एसआई की रेलवे स्टेशन के सामने से बाइक चोरी

बिलासपुर| आरपीएफ के एसआई की बाइक रेलवे स्टेशन के सामने से चोरी हो गई। वह अपनी बाइक गेट नंबर-4 के सामने खड़ी कर ड्यूटी गया था। तोरवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। श्याम बहादुर सिंह(54) आरपीएफ में एसआई हैं। 14 फरवरी की सुबह 10 बजे वह अपनी बाइक क्रमांक एमपी 18 एमए 1500 को रेलवे स्टेशन गेट नंबर-4 के सामने खड़ी कर ड्यूटी करने चला गया था। दोपहर 2.30 बजे वापस लौटा तो बाइक गायब थी। कोई उसे चोरी कर ले गया था। एसआई ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *