मुक्तसर में मलोट रोड पर पलटी रोडवेज बस:ट्रक से टक्कर के बाद पेड़ से टकराई, कई यात्री घायल

पंजाब के मुक्तसर में मलोट रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मुक्तसर रोडवेज की सरकारी बस अबोहर जाते समय ट्रक से टकरा गई। हादसा गांव महिराजवाला के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। टक्कर से बिगड़ा बस का संतुलन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ड्राइवर ने बस को टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस का संतुलन बिगड़ गया। बस सड़क किनारे पलट गई, लेकिन एक पेड़ के सहारे रुक गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कई यात्री घायल हुए। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अबोहर जा रही थी बस हादसे में घायल सात लोगों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। बाकी घायलों को अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया। बस दोपहर 1:26 बजे मुक्तसर से अबोहर के लिए निकली थी। पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के चेयरमैन कमल कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *