तालाब में डूबने से बच्ची की मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा, सहेलियों ने दी ग्रामीणों को जानकारी

झारखंड के लातेहार जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मनिका थाना क्षेत्र में हरिजन टोला स्कूल के पीछे स्थित बुढ़वासाले तालाब में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान संध्या कुमारी के रूप में हुई है। वह बेलवाटांड़, मनिका निवासी गुड्डू भुईयां की पुत्री थी। संध्या हरिजन टोला स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के समय संध्या अपनी सहेलियों के साथ तालाब में नहा रही थी। अचानक वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। उसके साथ नहा रही बच्चियों ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद संध्या के शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मनिका पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शशि कुमार के निर्देश पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *