जामताड़ा में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:कुरकुरे का लालच देकर जंगल में ले जाकर किया था रेप, पैजामे से गला घोंट की थी हत्या

जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी मदन उर्फ मानिक बाउरी (40) को पुलिस ने उसके फतेहपुर स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी को सुबह 10 बजे बच्ची उसके घर सब्जी के लिए सिम तोड़ने आई थी। आरोपी ने उसे पहले 5 रुपए दिए और फिर कुरकुरे का लालच देकर जंगल की तरफ ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर पैजामे से गला घोंटकर हत्या कर दी। एसडीपीओ मनोज कुमार महतो के अनुसार, आरोपी साइको प्रवृत्ति का है। उसने दो शादियां की है और उसके बच्चे भी हैं। वह शराब और गुटखे का आदी है। पहली पत्नी से मारपीट करता था, जिस वजह से वह अपने मायके में रहती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *