बठिंडा में युवक को पीटकर छीने 2 हजार:दो बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात, सहारा टीम ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

पंजाब के बठिंडा में मालगोदाम रोड पर एक और लूटपाट की वारदात सामने आई है। दो बदमाशों ने एक युवक को पीटकर उससे 2 हजार रुपए छीन लिए। घटना पार्किंग के सामने की है। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। यूपी का रहने वाला पीड़ित वहीं घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रदीप कुमार पुत्र शिविर सिंह के रूप में हुई है। सहारा मुख्यालय को सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड से विक्की कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तुरंत अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि दो युवकों ने उसे अचानक घेर लिया। उसकी पिटाई की और उससे 2 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। वर्तमान में सहारा टीम घायल युवक का इलाज करवा रही है। थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *