एडीजी ने किया थाना और पुलिस लाइन का निरीक्षण:परेड में ली सलामी, जवानों की समस्याएं सुनी; सुधार के दिए निर्देश

राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अशोक राठौड़ ने 17 और 18 फरवरी को बूंदी जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। पहले दिन उन्होंने हिण्डौली वृत कार्यालय का दौरा किया। यहां सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने बूंदी पुलिस के कार्यों की सराहना की। इसके बाद एडीजी ने पुलिस थाना सदर का निरीक्षण कर जवानों को दिशा-निर्देश दिए। 18 फरवरी को सुबह सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में परेड ने एडीजी को सलामी दी। इस दौरान अतिरिक्त एसपी उमा शर्मा, महिला अपराध अनुसंधान सेल के अतिरिक्त एसपी जसवीर मीणा और जिले के सभी वृताधिकारी मौजूद रहे। परेड के बाद पीटी, बलवा और क्राइम सीन का प्रदर्शन किया गया। एडीजी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जीडी, कोत, स्टोर, एमटी, कैंटीन और मेस का जायजा लिया। जवानों के रहने की व्यवस्था का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को इसमें और सुधार के निर्देश दिए। अधिकारियों-कर्मचारियों की सम्पर्क सभा
एडीजी ने सम्पर्क सभा में जवानों की समस्याओं को सुना तथा निस्तारण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए । साथ ही प्रो एक्टिव पुलिसिंग, साइबर से जुड़े अपराधों की व महिलाओँ व बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम व थानों पर आये हुये परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *