फाजिल्का में भाजपा युवा नेता का आधे घंटे में यूटर्न:वापसी के बाद AAP विधायक के पास पहुंचे, बोले-जबरन सिरोपा पहनाकर किया हाइजैक

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महीने पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीपक शर्मा का आज अजीब यूटर्न देखने को मिला। पहले भाजपा जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज सहित अन्य नेता दीपक के घर पहुंचे। उन्होंने दीपक को सिरोपा पहनाकर भाजपा में शामिल किया। इस दौरान दीपक ने कहा कि वह भाजपा परिवार में वापस आकर खुश हैं। सिरोपा पहनाकर किया हाइजैक महज आधे घंटे बाद दीपक आप विधायक नरेंद्र पाल सवना के साथ दिखाई दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने जबरन सिरोपा पहनाकर उन्हें हाइजैक कर लिया। दीपक ने कहा कि वह आप में ही रहना चाहते हैं। दीपक ने बताया कि पिछले दो दिनों से भाजपा नेता उन्हें लगातार फोन कर रहे थे। आज जब उन्होंने बताया कि वह घर पर हैं, तो भाजपा नेता वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं से धक्का करने का आरोप नेताओं ने उनसे माफी मांगी और पार्टी छोड़ने का कारण पूछा। इसके बाद जबरन उन्हें सिरोपा पहना दिया गया। आप विधायक नरेंद्र पाल सवना ने भाजपा पर कार्यकर्ताओं के साथ धक्का करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जबरन लोगों के घर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सवना ने कहा कि लोग आप की नीतियों से प्रभावित होकर स्वेच्छा से पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *