मोगा में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, भाई घायल:वाहन ने मारी टक्कर, गांव जोगे वाला से लौट रहे थे

पंजाब के मोगा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गांव काहन सिंह वाला के दो भाई स्कूटी पर गांव जोगे वाला से लौट रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 75 वर्षीय मेजर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके भाई जगरूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव घायल को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि जगरूप सिंह के बयान के अनुसार दोनों भाई देर शाम को घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मेजर सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *