पंजाब के मोगा जिले के गांव दोधर शर्की में जमीन ठेके की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित अश्विनी कुमार ने थाना बधनी कला में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जमीन ठेके पर लेने के लिए दिए पैसे अश्विनी कुमार ने बताया कि जगदीप सिंह और चमकौर सिंह की जमीन ठेके पर दिलाने के लिए बिचौलिए गुरमीत सिंह और उसके पिता सुखदेव सिंह ने उनसे 13 लाख 60 हजार रुपए लिए, लेकिन न तो यह पैसा जमीन मालिकों को दिया गया और न ही जमीन ठेके पर मिली। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस बीच सुखदेव सिंह की मृत्यु हो गई। उनके बेटे गुरमीत सिंह ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


