पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में अराजक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फरीदकोट पुलिस ने चोरी और अन्य अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले 06 महीनों के दौरान 128 मामले दर्ज किए हैं और 168 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल कॉलेज से किए थे वाहन चोरी इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए, जसमीत सिंह साहीवाल एसपी (जांच) के मार्गदर्शन और तरलोचन सिंह डीएसपी (फरीदकोट) के निर्देशन में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को चोरी की 2 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया है। चोरी करने और बेचने का आदी पुलिस ने बताया कि एएसआई अकल प्रीत सिंह (प्रभारी मेडिकल चौकी फरीदकोट) और उनकी टीम को सूचना मिली कि जरनैल सिंह उर्फ जैला पुत्र सुरजीत सिंह के बाजीगर बस्ती, फरीदकोट जो मेडिकल अस्पताल फरीदकोट से मरीजों व उनके रिश्तेदारों के मोटरसाइकिल चोरी करने और बेचने का आदी है और अब चोरी की ताक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस आरोपी जरनैल सिंह को चोरी की 2 मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ इससे पहले भी थाना सिटी फरीदकोट में करीब 20 वर्ष पहले कत्ल का केस दर्ज हुआ था।


