लुधियाना में धमकी से परेशान दंपती ने किया सुसाइड:दोनों नहर में कूदे, वीडियो वायरल की धमकी, केस वापस लेने का दबाव

पंजाब के लुधियाना जिले के समराला में एक दंपती ने सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला नेहा रानी (36) का शव बरामद कर लिया गया है। उनके पति जसवंत सिंह की तलाश जारी है। घटना 17 फरवरी की है। दोनों दोपहर में इटियोस कार में घर से निकले। शाम को नहर में कूद गए। जसवंत की कार एक पेट्रोल पंप के पास से मिली। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति और उसके भतीजे कर रहे थे परेशान जसवंत के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति और उसके दो भतीजे लंबे समय से दंपती को परेशान कर रहे थे। वे आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। मृतक के पिता सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे का गांव के एक परिवार से विवाद चल रहा था। आरोपी कोर्ट केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी माछीवाड़ा साहिब के एसएचओ हरविंदर सिंह के अनुसार जांच में पता चला है कि नेहा रानी के हेडों बेट के एक युवक से पहले संबंध थे। इसी से जुड़ा वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गोताखोरों की मदद से जसवंत सिंह की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *