पंजाब के कपूरथला जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को गांव सैदो भुलाणा का गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पिछले 3-4 महीने से परेशान कर रहा था। 16 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे जब उन्होंने देखा तो बेटी घर में नहीं थी। तलाश पर नहीं लगा सुराग पीड़िता के परिवार ने पहले आस-पास के रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां तलाश की। इसके बाद वे आरोपी के घर गए तो पता चला कि वह भी घर पर नहीं था। पीड़िता के पिता का आरोप है कि गुरप्रीत सिंह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जांच अधिकारी एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस टीम आरोपी और लड़की की तलाश में जुटी हुई है।


