करौली में एक महिला के साथ हुए बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को पीहर छोड़ने के बहाने दिल्ली ले गया। वहां दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कुड़गांव थानाधिकारी चंचल शर्मा के अनुसार पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि 26 दिसंबर को आरोपी विकास (22) उसे पीहर छोड़ने का बहाना बनाकर बस में बिठा ले गया। वह उसे दिल्ली ले गया। वहां दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसके 75 हजार रुपए और एक स्मार्टफोन भी छीन लिया। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


