बाइक को हाईवा ने मारी टक्कर, 3 घायल:मऊगंज लौट रहा था परिवार; दो महिलाएं थी बाइक पर, चालक फरार

महाशिवरात्रि पर दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक पुरुष और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, पटेहरा निवासी गोविंद आदिवासी अपने परिवार के साथ महाशिवरात्रि पर देवतालाब शिव मंदिर दर्शन करने गए थे। रविवार शाम करीब 7 बजे वे बाइक से घर लौट रहे थे। मऊगंज बाईपास स्थित बराव मोड़ के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पास के निजी अस्पताल गुरु वशिष्ठ पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *