बालोद| शहर के राजनांदगांव रोड स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने नाली निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार के कारण आसपास के दुकानदारों एवं आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। सड़क किनारे खुदाई और निर्माण सामग्री के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं होने से धूल, कीचड़ और जाम की समस्या बनी रहती है।


