सिमडेगा| संत मदर तेरेसा कैथोलिक चर्च कोचेडेगा नया पारिस घोषित किया गया । इस समारोह में मुख्य अनुष्ठाता बिशप भिन्सेंट सिमडेगा धर्मप्रांत की अगुवाई में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कोचेडेगा पारिस के काथलिक समुदाय मौजूद थे। ख्रीस्तयाग समारोह की घोषणा में बच्चे और युवा संघ और शिक्षकों ने मिलकर गीत संचालन किया। कोचेडेगा को सिमडेगा धर्मप्रांत के 43वां पल्ली के रूप में घोषित किया गया।


