भाजपा की बैठक में बजट पर चर्चा, वक्ता बोले- गरीबों के हित में बना

सिमडेगा| भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को आयोजित बैठक में केंद्र सरकार के बजट पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने बजट की प्रमुख घोषणाओं और उसके आमजन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला है तथा विकास को नई गति देने वाला साबित होगा। बैठक के दौरान सोशल मीडिया को सशक्त माध्यम मानते हुए कार्यकर्ताओं के लिए विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और भ्रामक प्रचार का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष दिपक पुरी ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन की मजबूती एवं आगामी चुनाव में विजय का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *