दुंदीबाद में 4 दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान

रविवार की अहले सुबह 3 बजे दुंदीबाद की चार दुकानों में आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ। बताया जाता है कि शॉट सर्किट से एक गुमटी में आग लगी। गुमटी में दीवार घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान थे, जो जग गए। जबकि भोर का समय होने के कारण लोगों को अगलगी का पता देर से चला, तब तक आग ने तीन सब्जी दुकानों को चपेट में ले लिया। इन दुकानें में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स वजन मशीन और आलू-प्याज सहित अन्य सब्जियां और सामान जल गए। आग की लपटें निकलने पर जब लोगों को पता चला तो स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस दौरान किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, वरना और भी दुकानों को क्षति हो सकती थी। आग से जली दुकानें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *