शिवरात्रि पर सेक्टर 12 मंदिर से निकली भव्य शिव झांकी

_photocaption_बोकारो | महाशिवरात्रि के अवसर पर सेक्टर 12 स्थित मंदिर से भव्य शिव झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान शिव, माता पार्वती और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी में बच्चों ने भगवान शिव का रूप धारण कर त्रिशूल और डमरू के साथ लोगों को आशीर्वाद दिया। उनके साथ माता पार्वती और अन्य देवी-देवताओं की सजीव झलक भी देखने को मिली। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में और माथे पर ‘जय श्री राम’ व ‘हर हर महादेव’ की पट्टी बांधे हुए झांकी में शामिल हुईं। *photocaption*

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *